फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2018 तक राम मंदिर नहीं बना तो कर लूंगा आत्मदाह: रामभद्राचार्य

Sun, 19 Jun 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अयोध्या
विज्ञापन
स्वामी रामभद्राचार्य (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पद्मभूषण जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य ने कहा कि छह दिसंबर 2018 तक राम मंदिर कंपलीट हो जाएगा। मेरी वाणी यदि झूठी होगी तो मैं आत्मदाह कर लूंगा। कहा कि अब श्रीराम जन्मभूमि पर काम शुरू होने के बाद ही मैं अयोध्या आऊंगा।
विज्ञापन


कहा कि श्रीराम जन्मभूमि न्यास कार्याध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास का जब 80वां जन्मदिन मनाया जाएगा तो उस वक्त उनको यह सबसे बड़ा उपहार होगा।

जगद्गुरु शनिवार को श्रीमणिराम दास की छावनी में श्रीराम जन्मभूमि न्यास कार्याध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास के 78वें जन्मोत्सव महोत्सव के समापन पर आयोजित संत सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे।
विज्ञापन


सम्मेलन के मुख्य अतिथि जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती ने कहा कि रामजन्मभूमि रामलला की है। यह बात न्यायालय ने भी सिद्ध कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें