फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म भूरी यूपी मे टैक्स फ्री, आजमगढ़ के प्रोड्यूसर की है फिल्म

Sat, 18 Jun 2016 10:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
यूपी में टैक्स फ्री हुई भूरी
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने ‘भूरी’ फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया है। कैबिनेट बाई सर्कुलेशन के जरिए इसका प्रस्ताव पास कर शुक्रवार को ही देर शाम इसके आदेश जारी कर दिए गए। शुक्रवार को ही यह फिल्म रिलीज हुई है। 
विज्ञापन


इस फिल्म की शूटिंग गोरखपुर में हुई है। यह फिल्म मूलत: आजमगढ़ के रहने वाले प्रोड्यूसर चन्द्रपाल सिंह ने बनाई है।
सरकार ने यूपी में फिल्म की शूटिंग होने के कारण इसे टैक्स फ्री कर दिया है। फिल्म के प्रोड्यूसर चन्द्रपाल सिंह ने कुछ दिनों पहले सरकार से इस फिल्म को टैक्स फ्री करने का अनुरोध किया था। 

अखिलेश यादव सरकार ने तत्काल इस इस फिल्म को टैक्स फ्री करने का प्रस्ताव कैबिनेट बाई सर्कुलेशन से पास शुक्रवार को पास करवा दिया।

‘भूरी’ फिल्म एक गांव की खूबसूरत महिला पर आधारित है। इस महिला पर पर पूरे गांव की नजर होती है। इस फिल्म में स्कॉटलैंड की माशा पौर ने भूरी का किरदार निभाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस फिल्म में रघुवीर यादव, आदित्य पंचोली, कुनिका सदानंद लाल, शक्ति कपूर, मोहन जोशी, मुकेश तिवारी, मनोज जोशी सीताराम पांचाल मुख्य भूमिका में हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें