फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नृपेंद्र मिश्र ने दो घंटे ट्रस्ट के सदस्यों के साथ की बैठक, होली के बाद शुरू होगी पत्थरों की सफाई

Sat, 29 Feb 2020 05:07 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
विज्ञापन
नृपेंद्र मिश्र पहुंचे अयोध्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए सरकार की ओर से गठित श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष पूर्व आईएएस नृपेंद्र मिश्र ने सुबह 9:30 बजे अयोध्या पहुंच कर रामलला के दर्शन किए। उनके बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती भी दर्शन के लिए पहुंचीं। बता दें कि नृपेंद्र मिश्र ने ट्रस्ट के सदस्यों के साथ दो घंटे तक बैठक की और बताया कि होली के बाद से पुराने पत्थरों की सफाई का काम शुरू होगा।

विज्ञापन


वहीं नृपेंद्र मिश्र ने सर्किट हाउस में कमिश्नर डीएम, एसएसपी के साथ मीटिंग की। उनके साथ वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की तकनीकी टीम के प्रमुख एके मित्तल और एलएनटी के इंजीनियर दिवाकर त्रिपाठी भी थे। 

बैठक में पूर्व आईएएस गृह विभाग अशोक सिंह भी मौजूद रहे। नृपेंद्र मिश्र की पूरी टीम उनके साथ अयोध्या आई है। सुरक्षा मामलों को लेकर जहां अशोक सिंह के पास काफी अनुभव है, वहीं राम मंदिर निर्माण को लेकर एके मित्तल और दिवाकर त्रिपाठी श्री मिश्र के साथ लोकेशन देख कर भव्य परिसर से लेकर मंदिर निर्माण की रूपरेखा तैयार करेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें