राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा।
- फोटो : amar ujala
अयोध्या में राम मंदिर भवन निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक शुरु हो गई है। बैठक राम जन्मभूमि परिसर में निरीक्षण के बाद शुरु हुई। भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा अयोध्या पहुंचे हैं। नृपेंद्र मिश्रा ने कहा कि मंदिर निर्माण की गति एक माह पीछे चल रही है। दिसंबर 2024 तक मंदिर निर्माण का लक्ष्य रखा गया था। परकोटा सप्त मंदिर शेष अवतार मंदिर के निर्माण कार्य की बैठक में वृहद ढंग से समीक्षा होगी।