फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगरी में भक्तों को तृप्त कर रही ‘राम रसोई’, प्रतिदिन करीब एक हजार दर्शनार्थी करते हैं निशुल्क भोजन

Wed, 24 Feb 2021 09:23 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
विज्ञापन
राम रसोई में प्रसाद ग्रहण करते भक्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य राममंदिर का निर्माण शुरू होने के साथ ही अयोध्या में राम भक्तों की भीड़ बढ़ी है। ऐसे में रामजन्म भूमि परिसर से सटे अमावा मंदिर में संचालित ‘राम रसोई’ में भक्तों को निशुल्क भोजन दिया जा रहा है। रामलला के दर्शन कर जहां भक्त निहाल होते हैं वहीं राम रसोई में भोजन भी करते हैं।
विज्ञापन


राम रसोई में प्रतिमाह करीब 30 हजार भक्तों को निशुल्क भोजन दिया जा रहा है। प्रतिदिन पूर्वाह्न 11:30 बजे से अपराह्न 3:30 बजे तक राम रसोई में भक्तों को कूपन मिलता है। राम रसोई में भक्तों को नौ प्रकार के व्यंजन परोसे जाते हैं। इसमें दो प्रकार की सब्जी, कचौड़ी, चटनी, चावल, दाल, देशी घी, तिलौड़ी आदि शामिल होता है।

‘राम रसोई’ के संचालक पूर्व आईपीएस किशोर कुणाल बताते हैं कि यहां औसतन एक हजार दर्शनार्थी नित्य भोजन करते हैं। अब रामलला के भक्तों की संख्या बढ़ रही है, ऐसे में हम प्रतिदिन 10 हजार भक्तों को भोजन कराने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि ‘राम रसोई’ के लिए सालाना 3.20 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है।  श्रीरामजन्म भूमि के पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास कहते हैं कि अयोध्या आने वाले भक्तों को भोजन के लिए अब भटकना नहीं पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें