राज्यपाल राम नाईक यूपी के हालात बिगड़ने के लिए यहां के लोगों की सोच को जिम्मेदार मानते हैं। उन्होंने कहा कि यूपी के लोग महाराष्ट्र में तो बहुत परिश्रम करते हैं लेकिन वह अपने गांव में जाकर कोई काम नहीं करते। इसलिए, सूबे के हालात इतने खराब हुए हैं।
नाईक सोमवार को रुहेलखंड विवि के 12वें दीक्षांत समारोह के बाद पत्रकारों से रू-ब-रू थे। यूपी में बढ़ते अपराधों की वजह पूछे जाने पर राज्यपाल ने कहा कि यह समस्या सिर्फ उत्तर प्रदेश की नहीं, तमाम राज्यों की है।
दूसरे राज्यों की अपेक्षा यूपी में क्राइम ज्यादा जरूर है और इस पर काबू करने की कोशिश हो रही है। उन्होंने कहा कि कृषि उत्पादन में हमने काफी विकास किया है। पहले हमें गेहूं-चावल सब आयात करना पड़ता था लेकिन अब हम आयात नहीं करते हैं।
इसमें भी पंजाब, हरियाणा और मध्य प्रदेश ने काफी प्रगति की है। यूपी को भी इस दिशा में आगे बढ़ना होगा। रही बात विकास की तो यह काम केवल सरकार का नहीं है।