फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर भाजपा का चुनावी मुद्दा कभी नहीं रहा : शिवप्रताप शुक्ल

Sun, 18 Nov 2018 06:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री शिव प्रताप शुक्ला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राम मंदिर भाजपा का चुनावी मुद्दा कभी नहीं रहा है, ये लोगों की आस्था का विषय है। सरकार मंदिर-मस्जिद बनाने का काम नहीं करती है, इसे साधु संत व जनता बनाती है। ये बात केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री शिवप्रताप शुक्ल ने पत्रकारों से बातचीत में कही। वो रविवार को अयोध्या में दर्शन-पूजन करने आए थे।  

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मंदिर बनाने के तीन विकल्प है, वो है कानून, आम सहमति या फिर सुप्रीम कोर्ट का फैसला। सरकार सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार कर रही है। उन्होंने केंद्रीय सरकार की जनहित वाली योजनाओं का बखान करते हुए कहा कि आज देश के अंतिम व्यक्ति को भी योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

कहा कि प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत देश में 13 करोड़ लोगों के खाते खोले गए, इससे 86 हजार करोड़ रुपए जमा हुआ, आज ये पैसा लोगों की भलाई पर खर्च किया जा रहा है। कहा कि मुद्रा योजना के तहत सरकार करोड़ों लोगों को रोजगार दिया है, आगे भी इसके तहत रोजगार के अवसर सरकार प्रदान करने जा रही है।
विज्ञापन


कहा कि इसके अलावा सरकार ने गरीबों को आवास, शौचालय निर्माण, आयुष्मान व उज्जवला योजना समेत अन्य योजनाओं के माध्यम से गरीबों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें