फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राममंदिर की सुरक्षा का बनेगा पुख्ता ड्राफ्ट, निर्माण के दौरान निर्बाध रूप से होंगे रामलला के दर्शन

Tue, 08 Sep 2020 08:30 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
विज्ञापन
राम मंदिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
श्रीराम जन्मभूमि अस्थायी सुरक्षा समिति की बैठक में राममंदिर के साथ अयोध्या में सुरक्षा घेरा सख्त करने का सुरक्षा ड्राफ्ट बनाकर केंद्र सरकार को स्वीकृति के लिए भेजने का निर्णय हुआ है। तय हुआ कि निर्बाध रूप से रामलला के दर्शन हों, साथ ही निर्माण सामग्री आने में भी कोई अड़चन न हो। 
विज्ञापन


एलएंडटी के इंजीनियरों समेत मजदूरों को परिसर में ही रखने के साथ उनके खानपान की पूरी व्यवस्था हो। 70 एकड़ परिसर के लोहे की चारदीवारी की सघन सुरक्षा, निर्माण के लिए तमाम वॉच टावर हटाने से नए स्थानों पर इसे बढ़ाने और आने-जाने के चेकिंग पोस्ट सख्त करने की रणनीति बनी। 

भविष्य में पर्यटकों की बढ़ने वाली भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा बलों की तैनाती, आवश्यक जरूरतें आदि विकसित करने को लेकर एक कमेटी भी बनाने का निर्णय लिया गया। एडीजी सुरक्षा वीके सिंह की अध्यक्षता में हर तीन माह पर होने वाली श्रीरामजन्मभूमि अस्थायी सुरक्षा समिति की बैठक मंगलवार को हाईवे स्थित एक होटल में पहली बार हुई। 
विज्ञापन


पहले यह बैठक मानस भवन में होती थी, लेकिन परिसर में जर्जर मंदिरों आदि को गिराने का काम चल रहा है इसलिए इस बार बैठक का स्थान बदला गया। राममंदिर निर्माण के दौरान रामलला का दर्शन निर्बाध रूप से चलता रहे, इसको लेकर चर्चा हुई। रामजन्मभूमि की 70 एकड़ भूमि की सुरक्षा के अलावा राममंदिर, हनुमानगढ़ी एवं पूरी अयोध्या की पुख्ता सुरक्षा पर बल दिया गया। 

बैठक में राममंदिर निर्माण के दौरान रामजन्मभूमि परिसर सहित अस्थायी राममंदिर की सुरक्षा को लेकर कई अहम बिंदुओं पर चर्चा हुई। बैठक का मुख्य मुद्दा यह रहा कि राममंदिर निर्माण के दौरान रामलला का दर्शन निर्बाध रूप से चलता रहे। 

एडीजी सुरक्षा बीके सिंह ने बताया कि श्रीराम जन्मभूमि अस्थायी सुरक्षा समिति की बैठक हर तीन माह पर होती थी लेकिन इस बार कोरोना के कारण थोड़ा विलंब हुआ। अब परिसर में राममंदिर का निर्माण होना है, कैसे दर्शन होता रहे और मंदिर निर्माण भी चलता रहे इसको लेकर प्लान तैयार किया गया है। 

मंदिर निर्माण के दौरान परिसर की सुरक्षा पुख्ता रहेगी। परिसर में अभी अस्थाई मंदिर है और दूसरा निर्माणाधीन मंदिर। दोनों की सुरक्षा महत्वपूर्ण है। बैठक में गृह विभाग/श्री रामजन्मभूमि से जुड़े विशेष कार्याधिकारी एके सिंह, रामजन्मभूमि सुरक्षा सलाहकार केके शर्मा,  एडीजी सुरक्षा बीके सिंह, आईजी सीआरपीएफ सुुभाष चंद्रा, आईजी रेंज संजीव गुप्ता, मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल, जिलाधिकारी अनुज कुमार झा, डीआईजी पीएसी, डीआईजी/एसएसपी दीपक कुमार, एसपी सुरक्षा पंकज पांडेय सहित खुफिया, पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 

वॉच टॉवरों से पूरे परिसर की होगी निगरानी 
श्रीराम जन्मभूमि परिसर की निगरानी वॉच टॉवरों से होगी। रामजन्मभूमि परिसर सहित पूरे येलो जोन में पहले से ही 64 सीसीटीवी कैमरे लगाने का प्रस्ताव लंबित है। अब नए सिरे से परिसर की सुरक्षा का खाका तैयार किया जा रहा है। 

श्रीराम जन्मभूमि परिसर में 9 वॉच टॉवरों का निर्माण किया जा रहा है, इन वॉच टॉवरों के माध्यम से पूर परिसर की निगरानी की जाएगी। राममंदिर परिसर के मुख्य प्रवेश द्वार से लेकर परिसर के चारों तरफ ये 9 वॉच टॉवर बनाए जा रहे हैं जो कि परिसर की सुरक्षा की निगहबानी करेंगे।

बैठक में केंद्र व प्रदेश सरकार के निर्देशों के अनुपालन में आम श्रद्धालुओं की सुरक्षा और तैनात पुलिस बलों व अधिकारियों के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित पर करने के लिए पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में पांच समितियों का गठन किया गया। 

समिति मौके पर भ्रमण कर 15 दिन में अपर पुलिस महानिदेशक सुरक्षा एवं अपर पुलिस महानिदेशक जोन आदि को रिपोर्ट देगी। उस रिपोर्ट का परीक्षण कर अंतिम निर्णय हेतु लगभग एक माह बाद पुन: बैठक होगी, जिसमें शासन के अनुमोदन हेतु भेजा जाएगा, जो समिति गठित की गई है उसमें जिलाधिकारी या जिलाधिकारी के प्रतिनिधि रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें