फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राममंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने किया निरीक्षण, इंजीनियरों संग नींव खुदाई को लेकर बनाई रणनीति

Tue, 08 Sep 2020 11:29 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
विज्ञापन
राममंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राममंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने मंगलवार को राम जन्मभूमि परिसर का निरीक्षण किया है। एलएंडटी के अधिकारियों व ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ उन्होंने राम जन्मभूमि परिसर का जायजा लिया। 
विज्ञापन


इस दौरान राम मंदिर की नींव की खुदाई को लेकर सर्किट हाउस में ही एलएंडटी के इंजीनियरों व ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रणनीति बनाई गई। परिसर में नींव खुदाई के लिए करीब आधा दर्जन मशीनें पहुंच चुकी हैं। 

नृपेंद्र मिश्र के निरीक्षण के बाद एडीजी सुरक्षा बीके सिंह भी अन्य अधिकारियों के साथ पहुंचे। एडीजी सुरक्षा निरीक्षण के बाद सुरक्षा को लेकर होने वाली तारा जी रिसोर्ट में राम जन्मभूमि स्थाई सुरक्षा समिति की बैठक में शामिल होंगे। 
विज्ञापन


इससे पहले राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी नृपेंद्र मिश्र सोमवार शाम अयोध्या पहुंचे। सर्वप्रथम उन्होंने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। इसके बाद हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें