फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने जारी किया लोगो, भगवान राम के साथ हनुमान जी का चित्र भी मौजूद

Wed, 08 Apr 2020 05:31 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र का लोगो। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

हनुमान जयंती के अवसर पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का लोगो जारी किया गया है। यह रामलला के मंदिर का स्थाई लोगो होगा। लोगो में भगवान श्रीराम के साथ हनुमान जी का चित्र भी मौजूद है।

विज्ञापन

लोगो में एक सूर्य दिखाया गया है जो कि भगवान राम के सूर्यवंशी होने का प्रतीक है। इसके अंदर भगवान राम की तस्वीर है। बता दें कि रामलला को नए व अस्थाई मंदिर में शिफ्ट किया जा चुका है। जहां उनका पूजन किया जाता है। मंदिर निर्माण तक वह यहीं विराजमान रहेंगे।

इससे पहले श्रीरामजन्मभूमि पर भव्य राममंदिर निर्माण के प्रथम चरण का अनुष्ठान पूरा होने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान श्री राम लला को टेंट से लेकर अस्थाई भवन में विराजमान कराया था। रामलला के साथ उनके तीनों भाइयों भरत, लक्ष्मण, शत्रुघ्न और हनुमान जी के साथ अस्थायी मंदिर में विराजमान हो चुके हैं। वैदिक मंत्रोउच्चरण के साथ रामलला अस्थाई भवन में विराजमान किया गया था। अब यही पर रोज श्री रामलला की भव्य आरती होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें