फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवा लाख दीपकों से आलोकित होगी रामजन्मभूमि, भूमि पूजन के दिन शहर के 25 प्रमुख स्थलों को रोशन करेगा अवध विवि

Mon, 27 Jul 2020 09:49 PM IST
शाहरुख खान नितिन मिश्र, अमर उजाला, अयोध्या
विज्ञापन
विहिप का राममंदिर का मॉडल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राममंदिर के भूमि पूजन के दिन पांच अगस्त को संपूर्ण अयोध्या राममय नजर आएगी। संपूर्ण रामनगरी को जहां त्रेतायुगीन दृश्यों से सजाया जा रहा है, वहीं दिवाली के तर्ज पर अयोध्या को आलोकित करने की तैयारी चल रही है। जैसी दिवाली भगवान राम के लौटने की खुशी में अयोध्यावासियों ने मनाई थी। 
विज्ञापन


भूमि पूजन के दिन रामनगरी के मठ-मंदिर से लेकर घर-घर दीप जलेंगे। रामजन्मभूमि परिसर को सवा लाख दीपकों से आलोकित करने की तैयारी शुरू हो गई है। इसकी जिम्मेदारी अवध विश्वविद्यालय उठा रहा है। 4 व 5 अगस्त को रामजन्मभूमि समेत अयोध्या के 25 प्रमुख स्थलों पर करीब सवा लाख दीपक जलाने की योजना विश्वविद्यालय ने बनाई है।



दूसरी तरफ देशभर के मंदिरों में शुभ मुहूर्त पर एक साथ पूजा होगी। योजना बनाई गई है कि भूमि पूजन के शुभ समय से एक घंटा पहले यानि 11:30 से 12:30 तक देशभर के मंदिरों और घरों में एक साथ पूजन कर शंख, घंटा और घड़ियाल बजाकर इसे महाआयोजन बनाया जाए। 
विज्ञापन


14 वर्ष के बाद वनवास से भगवान राम के लौटने की खुशी का आभास एक बार फिर पूरे देश में दिवाली के माध्यम से कराने की तैयारी है। इसके लिए संघ, विहिप व भाजपा जुट गई है तो वहीं अवध विश्वविद्यालय ने भी कमान संभाल ली है। विश्वविद्यालय द्वारा 4 व 5 अगस्त को अयोध्या में करीब सवा लाख दीपक जलाने की योजना बनाई गई है। 
 
विज्ञापन

इस कार्य में अवध विश्वविद्यालय ने करीब तीन सौ वालंटियर्स को लगा भी दिए हैं। इसके साथ ही शहर में जगह-जगह अवध विश्वविद्यालय की टीम द्वारा रंगोली बनाकर रामनगरी को इस तरह सजाएगी कि अयोध्या में राम युग का अहसास हो। खासकर रामजन्मभूमि परिसर में त्रेतायुगीन दृश्य निर्मित करने की योजना है।

भूमि पूजन पर शिखर पर होगी रामनगरी की आध्यात्मिक आभा: कुलपति
अवध विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित ने कहा सदियों के बाद अयोध्या का गौरव लौटने को है। इस क्षण को अयोध्या नगरी ऐतिहासिक बनाना चाहती है। विश्वविद्यालय रामजन्भूमि परिसर सहित शहर के 25 प्रमुख स्थलों पर सवा लाख दीपक जलाएगा। इसका खाका खींचा जा रहा है, 4 व 5 अगस्त को रामनगरी की आध्यात्मिकता शिखर पर होगी।

नगर निगम जलाएगा 51 हजार दीपक
नगर निगम के आयुक्त नीरज शुक्ला ने बताया कि सीएम योगी के मंशानुसार शहर को भूमि पूजन के दिन रोशनी से आलोकित करने की पूरी तैयारी है। अयोध्या को सजाने, संवारने व स्वच्छ बनाने का काम तेज कर दिया गया है।

नयाघाट के प्रवेश द्वारों सहित रेलवे पुल के प्रवेश द्वारों पर भव्य डिजाइनिंग बनाई जा रही है। नगर निगम मंदिरों में दीपोत्सव के लिए 51 हजार दीप जलाएगा। आम लोगों से अपने घरों में दीप जलाने के लिए कहा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें