फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामगोपाल की हुई 'घर वापसी' बोले- नेताजी कभी मेरे खिलाफ नहीं थे

Fri, 18 Nov 2016 03:12 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
राम गोपाल यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
रामगोपाल यादव सपा में लौट आए हैं। सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने बृहस्पतिवार को रामगोपाल का निष्कासन तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया। वे राज्यसभा में संसदीय दल के नेता, पार्टी महासचिव, प्रवक्ता और केंद्रीय संसदीय बोर्ड के सदस्य बने रहेंगे।
विज्ञापन


सपा में अपनी वापसी पर रामगोपाल ने कहा, ‘नेताजी की कृपा है जो उन्होंने मुझे वापस लिया। मैंने खुद को कभी पार्टी से अलग समझा ही नहीं था। नेताजी कभी मेरे खिलाफ थे ही नहीं। वे अपने मन से मेरे खिलाफ कोई फैसला ले ही नहीं सकते। वे हिंदुस्तान के सबसे शानदार नेता हैं।’

मुलायम कुनबे में संग्राम के चलते रामगोपाल को 23 अक्तूबर को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित किया गया था। 25 दिन बाद ही उनकी वापसी हो गई।
विज्ञापन

सपा नेतृत्व पर उठाए थे सवाल

डेमो प‌िक - फोटो : amar ujala
रामगोपाल यादव ने कई चिट्ठियां जारी करके सपा नेतृत्व पर सवाल उठाए थे। रामगोपाल राज्यसभा में सपा संसदीय दल के नेता भी थे।

सपा संसदीय बोर्ड ने 13 नवंबर को प्रस्ताव पारित कर राज्यसभा में नेता के चयन का अधिकार मुलायम को सौंपा था।

अटकलें लगाई जा रहीं थी कि रामगोपाल दल नेता पद से हटाए जा सकते हैं, लेकिन 16 नवंबर को संसद का सत्र शुरू हुआ तो राज्यसभा में उन्होंने पार्टी का पक्ष रखा। बृहस्पतिवार को मुलायम सिंह ने उनका निष्कासन निरस्त करने का पत्र जारी कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें