फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: छह जून से श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा राम दरबार, 23 मई को होगी स्थापना

Wed, 09 Apr 2025 02:38 PM IST
ishwar ashish पीटीआई, अयोध्या

सार

अयोध्या के मंदिर में राम दरबार की स्थापना 23 मई को की जाएगी। वहीं, श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए इसे 6 जून को खोल दिया जाएगा। 
विज्ञापन
राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र व राम मंदिर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या के राम मंदिर में श्रद्धालु 6 जून से राम दरबार के दर्शन कर सकेंगे। इसके लिए मूर्तियों की स्थापना 23 मई को कर दी जाएगी। राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने कहा कि स्थापना के लिए प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तरह कोई आयोजन नहीं किया जाएगा। रामलला का दर्शन करने आने वाले श्रद्धालु 6 जून से राम मंदिर के प्रथम तल पर राम दरबार का दर्शन कर सकेंगे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जनवरी 2024 में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी अब राम दरबार की स्थापना की जाएगी। इसके लिए भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और हनुमान जी की मूर्तियां अप्रैल के अंत तक अयोध्या पहुंच जाएंगी। इन मूर्तियों का निर्माण सफेद संगमरमर से जयपुर में किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें - यूपी: संघ और सरकार मिलकर तैयार करेंगे 2027 का रोडमैप, निष्क्रिय स्वयंसेवकों को फिर किया जाएगा सक्रिय
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - कारों की ब्रिकी में प्रदेश में बना रिकॉर्ड, 4.43 लाख कार बिक्री के साथ देश में दूसरे स्थान पर; जानिए टॉप 5 राज्य
विज्ञापन


मिश्र ने कहा कि 6 जून तक राम मंदिर का द्वितीय तल भी बनकर तैयार हो जाएगा। वहीं, मंदिर के पूर्ण निर्माण के बाद अहाते की दीवारों का निर्माण करवाया जाएगा। 6 जून को राम दरबार के अलावा, मंदिर परिसर में बने महर्षि वाल्मीकि मंदिर के साथ ही सात अन्य मंदिरों को भी श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा।

इसके पहले जारी किए गए बयान में श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि राम मंदिर का निर्माण कार्य अप्रैल के अंत तक पूरा हो जाएगा। रामजन्मभूमि परिसर में काम कर रही सभी क्रेन हटा दी जाएंगी। इसके बाद परकोटा के उत्तर व पूर्व दिशा में जो काम छोड़ दिया गया है, उसे पूरा किया जाएगा। उन्होंने बताया परिसर में स्थापित होने वाली सभी मूर्तियां अप्रैल के अंत तक आयोध्या पहुंच जाएंगी।


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें