फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन: दोपहर डेढ़ बजे के बाद ही बहनें भाई को बांध सकेंगी राखी, रात में इस समय तक है शुभ मुर्हूत

Mon, 19 Aug 2024 08:40 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

Rakshabandhan 2024: रक्षाबंधन सोमवार को पूरे देश में मनाया जा रहा है। इस बार बहनें सुबह से भाईयों को राखी नहीं बांध पाएंगी। ऐसा भद्रा की वजह से होगा। 
विज्ञापन
लखनऊ में राखी खरीदतीं बहनें। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षा बंधन का पर्व सोमवार को मनाया जाएगा। ज्योतिषाचार्य एसएस नागपाल व पंडित धीरेन्द्र पांडेय के मुताबिक शास्त्रों के अनुसार श्रावण पूर्णिमा को भद्रा मुक्त काल में राखी बांधनी चाहिए। इस साल का संयोग भी अद्भुत है। सोमवार को श्रावण मास की समाप्ति हो रही है। इसी दिन सावन का आखिरी सोमवार है।

विज्ञापन


ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, पूर्णिमा सोमवार को भोर में 3:04 मिनट पर शुरू होगी, जो रात 11:55 बजे समाप्त होगी। जबकि भद्राकाल सुबह 5:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक रहेगा। इसके बाद ही राखी बांधना शास्त्र सम्मत है। राखी भद्राकाल समाप्त होने के बाद से रात 8:52 बजे तक बांधी जा सकेगी। इस तरह से देखें तो यूपी सहित पूरे भारत में दोपहर डेढ़ से लेकर रात में आठ बजकर 52 मिनट तक का समय राखी बांधने के लिए शुभ है। 

बहन की कलाई पर बहन बांधेगी 5 लाख 50 हजार की राखी
 हर बहन अपने भाई की कलाई को सजाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। कोई बेहतर से बेहतर रेशम की डोर से बनी राखी चुनता है तो कोई सोने और हीरे की राखियां पसंद करता है। लखनऊ के सराफा बाजार में रविवार की दोपहर में एक बहन ने भाई के लए 5 लाख 50 हजार रुपये की कीमत वाली हीरे की राखी खरीदी है। 1.73 कैरेट का सालीटेयर डायमंड लगा है। सराफा कारोबारी आदिश जैन के मुताबिक, एक माह पहले इसका आर्डर दिया गया था। इस बार 5 हजार रुपये से लेकर सवा लाख रुपये की कीमत वाली सोने की राखियां भी खूब खऱीदी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें