फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षा ने जीता ‘अमर उजाला’ द्वारा दिया जाने वाला ‘स्व. अतुल माहेश्वरी मेमोरियल जर्नलिज्म गोल्ड मेडल’

Thu, 26 Sep 2019 09:54 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
रक्षा सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की टॉपर रक्षा सिंह को ‘स्व. अतुल माहेश्वरी मेमोरियल जर्नलिज्म गोल्ड मेडल’ प्रदान किया जाएगा।  रक्षा सिंह को ‘अमर उजाला’ द्वारा प्रायोजित इस पदक के साथ ही श्री प्रेम मुक्ता गोल्ड मेडल भी दिया जाएगा। फाइनल सूची में उनके नाम पर मुहर लगी है। रक्षा के अनुसार पत्रकारिता के प्रति उनके प्यार ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। वह पत्रकारिता के शिखर पर पहुंचना चाहती हैं।
विज्ञापन


रक्षा ने बताया कि उनके पिता शिवराज सिंह और वसुंधरा सिंह दोनों सरकारी सेवा में हैं। लेकिन उनका मकसद पत्रकारिता में जाना है। कंटेंट राइटिंग उनका मुख्य शौक है लेकिन रिपोर्टिंग के क्षेत्र में भी वे उतनी ही पैठ बनाना चाहती हैं। रक्षा के अनुसार, लोगों को पत्रकारिता के माध्यम से काफी जानकारी दी जा सकती है, इसलिए उन्होंने यह पेशा चुना है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें