फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यसभा चुनाव: विधायकों संग फिर बैठक करेंगे जयंत चौधरी, 25 को मथुरा आवास पर बुलाई बैठक

Fri, 23 Feb 2024 11:52 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी में राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान होना तय हो चुका है। इसके लिए सभी दल अपने विधायकों के साथ बैठक कर योजना बना रहे हैं। इस कड़ी में जयंत चौधरी ने भी विधायकों की बैठक बुलाई है।
 
विज्ञापन
विधायकों के साथ जयंत चौधरी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यसभा चुनाव में सभी दल एक-दूसरे में सेंध लगाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। इस बीच राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने 25 फरवरी को अपने मथुरा स्थित आवास पर विधानमंडल दल की बैठक बुलाई है।

विज्ञापन


राज्यसभा चुनाव में मतदान होना तय हो गया है। ऐसे में भाजपा और सपा दोनों अपने सहयोगियों को साधने के साथ-साथ दूसरे दल में भी सेंधमारी की कवायद में लगे हुए हैं। इसमें रालोद के विधायकों पर भी निगाह लगी हुई है। यही वजह है कि भाजपा के साथ आने के निर्णय के कुछ दिन बाद ही जयंत ने अपने सभी विधायकों को दिल्ली बुलाकर मुलाकात की थी।

इस बीच उन्होंने दोबारा 25 फरवरी को विधायक दल की बैठक बुलाई है। इसमें पार्टी के सभी विधायकों को उपस्थित रहने को कहा गया है। पार्टी पदाधिकारियों के अनुसार वह बैठक में राज्यसभा चुनाव में निर्धारित प्रत्याशी को मतदान करने के निर्देश देंगे।
विज्ञापन


पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने बताया कि बैठक के बाद जयंत चौधरी विधायकों के साथ मथुरा में चल रहे धनगर समाज के आंदोलन में भी शामिल होंगे। उनकी समस्या का समाधान का प्रयास भी करेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें