फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यसभा उपचुनाव में संजय सेठ और सुरेंद्र नागर निर्विरोध निर्वाचित

Tue, 17 Sep 2019 12:32 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
संजय सेठ और सुरेंद्र नागर - फोटो : BJP Twitter
विज्ञापन
राज्यसभा की दो सीटों पर हुए उप चुनाव में भाजपा उम्मीदवार संजय सेठ और सुरेंद्र नागर निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। सोमवार को नामांकन वापसी का समय बीतने के बाद इन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। 
विज्ञापन


सपा के पूर्व राज्यसभा सदस्य संजय सेठ और सुरेंद्र नागर ने अगस्त में पद से इस्तीफा देकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली थी। इनके इस्तीफे से खाली हुई सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा ने इन्हीं को उम्मीदवार बनाया। इसके बाद सेठ और नागर ने अपने नामांकन दाखिल किए।

सोमवार को नामांकन वापसी का समय बीतने के बाद निर्वाचन अधिकारी ने संजय सेठ और सुरेंद्र नागर को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया। इस उपचुनाव में सपा, बसपा, कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार नहीं उतारे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें