फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी महासंघ करेगा 21 को प्रदर्शन

Tue, 19 Nov 2013 09:12 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
हड़ताल से अलग उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ 21 नवंबर को लक्ष्मण मेला मैदान में धरना-प्रदर्शन करेगा।
विज्ञापन


इस प्रदर्शन में कई कर्मचारी संगठन शामिल हो रहे हैं। महासंघ के अध्यक्ष कमलेश मिश्र ने सोमवार को इस संबंध में एक बैठक भी की।

उन्होंने अधिक से अधिक कर्मचारी संगठनों से इस प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया है। प्रवक्ता सीपी श्रीवास्तव ने बताया कि लिपिक संवर्ग के कर्मचारियों की पदोन्नतियां पूरी तरह बाधित हैं।

शासनादेश में धारित पद अंकित होने के कारण एसीपी का लाभ कर्मचारियों को नहीं मिल पा रहा है।

पांच वर्ष का राइडर लगाने के कारण प्रशासनिक अधिकारी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी व मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के पदों पर पदोन्नतियां नहीं हो पा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके अलावा कई ऐसी मांगें हैं जिन पर कई बार सरकार से समझौता हो चुका है, लेकिन उनका शासनादेश जारी नहीं हो रहा है।

उत्तर प्रदेश फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विस एसोसिएशन ने भी इस प्रदर्शन में शामिल होने की बात कही है। उ.प्र. लोक निर्माण विभाग मिनिस्टीरियल एसोसिएशन ने भी 21 के प्रदर्शन में हिस्सा लेने का ऐलान किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें