फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: राजनाथ ने जनता संग बिताया दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। रक्षामंत्री व सांसद राजनाथ सिंह ने रविवार का दिन लखनऊ के लोगों के साथ बिताया। कार्यकर्ताओं के घर पहुंचकर उनके परिजनों के निधन पर शोक संवेदना जताई। उन्होंने समाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों से मुलाकात भी की।
विज्ञापन


राजनाथ सिंह ने सुबह सबसे पहले चरक अस्पताल व डायग्नोस्टिक सेंटर के संस्थापक स्व. डॉ. रतन सिंह के घर पहुंचकर उनकी पत्नी श्यामा सिंह, बेटे डॉ. अश्वनी सिंह से मुलाकात कर दुख की घड़ी में साथ खड़े रहने का भरोसा दिया। इसके बाद निरालानगर में वरिष्ठ अधिवक्ता एलपी मिश्रा के घर जाकर पुत्र की असमय मौत पर दुख जताया।



राजनाथ ने लविवि के सेवानिवृत आचार्य डॉ. सियाराम जायसवाल के निधन पर अलीगंज स्थित आवास जाकर श्रद्धांजलि दी। त्रिवेणी नगर के पार्षद मुन्ना मिश्रा के भतीजे शुभम मिश्रा और पश्चिम मंडल तीन के अध्यक्ष अरविंद मिश्रा के भाई अनुराग मिश्रा के निधन पर आवास पर शोक संवेदना जताई।
विज्ञापन


रक्षामंत्री ने अपने अनु सेवक हजारी चंद्र ठाकुर के पुत्र के निधन पर गोमतीनगर स्थित आवास जाकर श्रद्धांजलि दी। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी के भाई हिमांशु त्रिवेदी के अस्वस्थ होने पर घर पहुंचकर मुलाकात की। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, सदस्य विधान परिषद मुकेश शर्मा, महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायक डॉ. नीरज बोरा, ओपी श्रीवास्तव, सांसद प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी, महामंत्री पुष्कर शुक्ला, मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग उपस्थित रहे।



-



धार्मिक, सामाजिक और पार्टी कार्यकर्ताओं से मिले

राजनाथ सिंह आवास पर धार्मिक, सामाजिक और पार्टी कार्यकर्ताओं से मिले। इनमें प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, प्रदेश महामंत्री एमएलसी गोविंद नारायण शुक्ला, विधायक फतेह बहादुर सिंह, लखनऊ ब्राह्मण परिवार अध्यक्ष शिव शंकर अवस्थी, अखिल भारतीय ब्रह्म समाज राष्ट्रीय महामंत्री देवेंद्र शुक्ला, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष संदीप बंसल, सिंधी सभा के अशोक मोतियानी व अनिल बजाज, पवन धवन, सुरेंद्र कुमार शर्मा, भारती गांधी आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें