लखनऊ। गुडंबा में रविवार को प्राचीन मंदिर के महंत पद को लेकर गुरु के दो शिष्यों में विवाद हो गया। पुलिस दोनों को चौकी ले गई। यहां एसीपी अलीगंज व एसडीएम बीकेटी ने दोनों पक्षों में सुलह करा दी। वहीं, विवाद के पीछे मंदिर से लगी करीब 13 बीघे जमीन बताई जा रही है।
भुलभुलपुर में एक प्राचीन मंदिर है, जहां महंत का पद खाली है। दो शिष्यों में से एक चार दिन पहले मंदिर पहुंचा और खुद महंत होने का दावा करने लगा। रविवार दोपहर करीब एक बजे दोनों शिष्यों में विवाद हो गया। गुडंबा पुलिस दोनों को गढ़ी चौकी ले गई। यहां बीकेटी विधायक योगेश शुक्ला भी पहुंचे। उन्होंने एसीपी अलीगंज बृज नारायण सिंह से इंस्पेक्टर गुडंबा की शिकायत की। हंगामे की सूचना पर इंस्पेक्टर मड़ियांव, इंस्पेक्टर गाजीपुर भी टीम के साथ थाने पहुंच गए।