फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: राजनाथ सिंह आज आएंगे, सात को जाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को राजधानी आएंगे। वे सात जून को वापसी करेंगे। इस दौरान कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया कि राजनाथ सुबह 11:05 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से 11:15 बजे हिंदनगर स्थित स्वर्गीय अशोक मोतियानी के आवास पर जाएंगे। 11:35 बजे वह कृष्णानगर में स्वर्गीय दर्शन लाल के आवास पहुंचेंगे और 11:55 बजे कैंट की बड़ी लाल कुर्ती स्थित रूपा देवी के आवास पर मुलाकात करेंगे। दोपहर 12:15 बजे विश्व पर्यावरण दिवस पर कैंट के कस्तूरबा पार्क में पौधरोपण करेंगे। दोपहर 12:40 बजे उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के आवास पहुंचेंगे। फिर कालिदास मार्ग स्थित आवास जाएंगे। शाम चार बजे दिलकुशा लॉन में बायोयुग ग्रीन कमांड कार्यक्रम तथा शाम 5:25 बजे सेवा अस्पताल, सीतापुर रोड में आयोजित राम कथा महोत्सव में शामिल होंगे।
विज्ञापन

शनिवार सुबह 11:45 बजे गोमतीनगर के वास्तु खंड स्थित प्रशांत सिंह अटल के आवास पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 12:10 बजे निरालानगर स्थित स्वर्गीय भगवती शुक्ला के आवास पर जाकर परिजनों से मिलेंगे। शाम छह बजे हरदोई रोड स्थित मिलेनियम पैलेस में पश्चिम मंडल-दो के प्रबुद्ध नागरिकों व गणमान्य व्यक्तियों के साथ संवाद, बैठक करेंगे। रविवार दोपहर 12 बजे आलमबाग के टेढ़ी पुलिया स्थित जीपी होटल एंड बैंक्वेट में कैंट मंडल-एक के प्रबुद्ध नागरिकों व गणमान्य व्यक्तियों के साथ संवाद कार्यक्रम में भाग लेंगे। दोपहर 1:10 बजे एयरपोर्ट से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें