फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में बूथ चलो अभियान में हिस्सा लेंगे गृहमंत्री राजनाथ सिंह

Sat, 06 Oct 2018 11:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
गृहमंत्री राजनाथ सिंह
विज्ञापन

गृहमंत्री राजनाथ सिंह रविवार को लखनऊ में रहेंगे। गृहमंत्री सुबह 10:30 बजे सरोजनीनगर विधानसभा के बिजनौर स्थित रिजर्व पुलिस बल को 26वीं वर्षगांठ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप शामिल होंगे।

विज्ञापन


वहीं पर बहादुर अंशिका पांडेय को गृह मंत्रालय की तरफ से एक लाख रुपये का चेक देकर सम्मानित करेंगे। अंशिका पांडेय का 14 सितंबर 2015 को एसयूवी सवारों ने अपहरण करने का प्रयास किया था, लेकिन अंशिका ने बहादुरी का परिचय देते हुये खुद को बचा लिया था।
विज्ञापन


इसके बाद गृहमंत्री कैंट विधानसभा के महानगर इंटर कॉलेज में बूथ चलो अभियान में हिस्सा लेंगे। उसके बाद गृहमंत्री दिल्ली के लिये प्रस्थान करेंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें