केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि न सिर्फ हिंदू धर्म बल्कि कोई भी धर्म गलत संदेश नहीं देता। मगर, धार्मिक विचारों की गलत व्याख्या से हिंसा बढ़ रही है।
वे शुक्रवार को यहां सीएमएस कानपुर रोड के सभागार में विभिन्न देशों के पूर्व व वर्तमान राष्ट्राध्यक्षों व 61 देशों के मुख्य न्यायाधीशों, न्यायाधीशों व कानूनविदों के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
गृहमंत्री ने सीमा पार आतंकवाद व वैश्विक आतंकवाद के अलावा धार्मिक विचारों की गलत व्याख्या से सामने आ रही समस्या पर चिंता जताई।
दादरी हत्याकांड के बीच देश का माहौल जिस तरह विषाक्त बनाने की कोशिश की गई, राजनाथ का बयान उस लिहाज से अहम माना जा रहा है।