फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानें, बिहार उपचुनाव में हार पर क्या कहा राजनाथ ने?

Thu, 28 Aug 2014 10:27 PM IST
अनिल कुमार सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ आए राजनाथ सिंह ने कश्मीर मुद्दा, पाकिस्तान द्वारा सीज फायर उल्लंघन और कश्मीरियों के विस्थापन पर बात की। वहीं, बिहार उपचुनाव में भाजपा के खराब प्रदर्शन पर भी चुप नहीं रहे।
विज्ञापन


राजनाथ ने पाकिस्तान को आगाह किया है कि रिश्ते सुधारना पाकिस्तान की भी जिम्मेदारी है। पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ध्यान रखें कि सिर्फ पाकिस्तान ही परमाणु शक्ति संपन्न नहीं है।

दूसरे देश भी परमाणु शक्ति संपन्न हैं। भारत पाकिस्तान से बेहतर रिश्ते चाहता है। पर, पाकिस्तान को भी उसी के अनुरूप पहल करनी पड़ेगी। राजनाथ बृहस्पतिवार को यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन


गृहमंत्री ने कहा कि पाकिस्तान की तरफ से लगातार सीज फायर का उल्लंघन किए जाने पर सीमा सुरक्षा बल के जवानों को भी जवाबी कार्रवाई की छूट दे दी गई है। उसी का नतीजा है कि पाकिस्तान की तरफ से बातचीत पर जोर दिया जा रहा है। जहां तक केंद्र सरकार का दृष्टिकोण है तो सीमाओं की सुरक्षा से किसी को भी खिलवाड़ की इजाजत नहीं दी जा सकती।
Trending Videos

राज्य सरकारों को पूरा सहयोग

केंद्र व राज्य संबंधों पर राजनाथ ने कहा कि मौजूदा केंद्र सरकार राज्यों को पूरा सहयोग देने को तैयार है। विकास के मामले में कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि भारत पड़ोसी देशों से बेहतर रिश्ते न रखना चाहता तो प्रधानमंत्री के शपथग्रहण में पड़ोसी देशों के प्रधानमंत्रियों या राष्ट्राध्यक्षों को न बुलाता। पर, इसका मतलब देश के स्वाभिमान से समझौता नहीं है।

'मुशर्रफ के बयान को गंभीरता से नहीं लेता'

परवेज मुशर्रफ की तरफ से भारत को दी गई इस धमकी पर कि पाकिस्तान परमाणु शक्ति संपन्न देश है,  केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि वह मुशर्रफ के बयान को गंभीरता से नहीं लेते।

मशर्रफ की तरफ से पाकिस्तान को परमाणु शक्ति संपन्न देश बताते हुए जो धमकी दी गई है, उसका कोई औचित्य नहीं है। पाकिस्तान को मालूम होना चाहिए कि दुनिया में पाकिस्तान के अलावा भी कई देश परमाणु शक्ति संपन्न हैं।

यह जानते हुए मुशर्रफ ने जैसा बयान दिया है, वह उनकी स्वस्थ और परिपक्व सोच का सूचक व परिचायक नहीं है। पाकिस्तान अपने आंतरिक हालात से चिंतित है।

इसीलिए लोगों का ध्यान बंटाने के लिए भारत के खिलाफ आरोप लगाए जाते हैं।  पाकिस्तान भारत में घुसपैठ को बढ़ावा दे रहा है।

5 सिंतबर को जम्मू-कश्मीर का दौरा

राजनाथ ने कहा कि कश्मीरी विस्थापितों की ससम्मान वापसी केंद्र सरकार का संकल्प है। इसके लिए केंद्र सरकार पैकेज देगी। जल्द ही इस सिलसिले में काम शुरू हो जाएगा।

इसके लिए केंद्र सरकार के बजट में टोकेन के रूप में 500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। एक-एक विस्थापित को वापस कश्मीर में बसाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर दौरे में वह वहां के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से भी विस्थापितों के पुनर्वास पर बातचीत करेंगे।
विज्ञापन

उपचुनाव में जीत का भरोसा

राजनाथ से जब नक्सलियों को लेकर लखनऊ में आयोजित बैठक को स्थगित करने के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह की पत्नी अस्वस्थ हैं। उनका अमेरिका में इलाज चल रहा है। इसलिए रमन सिंह 29 अगस्त को आ नहीं पा रहे थे।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी व्यस्त थे। इसलिए बैठक स्थगित की गई। उपचुनाव के बारे में सवाल पर कहा कि यूपी में सभी सीटें भाजपा जीतेगी।

बिहार के नतीजों की तरफ ध्यान दिलाने पर कहा कि चुनाव में ऊपर-नीचे चला करता है। पर, उत्तर प्रदेश में भाजपा का परचम फहरना तय है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें