फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलिटिकल पंडितों का दावा, 2019 में भी भाजपा को मिलेगा पूर्ण बहुमत

Sat, 19 Aug 2017 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री एवं सांसद राजनाथ सिंह ने कहा कि देश में लोगों का मानना है कि भाजपा के युग की शुरुआत हो चुकी है। दुनिया के पॉलिटिकल पंडितों का दावा है कि वर्ष 2019 में भाजपा पूर्ण बहुमत में सरकार बनाएगी। मुझे लगता है कि हम दो तिहाई बहुमत पा सकते हैं। हाल ही में असम, अरुणाचल, मणिपुर में भाजपा की सरकारें बनी हैं, अन्य राज्यों में भी बनने जा रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश ही नहीं दुनिया में भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में जानी जाती है। भारत के 70 प्रतिशत भू-भाग पर हमारी पार्टी का राज है। शुक्रवार को मध्य विधानसभा की ओर से ऐशबाग के आशा विहार गेस्ट हाउस में आयोजित भाजपा बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में उन्होंने ये बातें कहीं।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि तीन वर्ष के कार्यकाल में किसी भी मंत्री पर भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा है। भाजपा की ही देन है कि झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोगों का खाता खुल गया है, गरीबों को मुफ्त गैस दी गई। गरीबों को आवास मुहैया कराए जा रहे हैं। बेनामी संपत्ति कानून लाया गया है जिसके तहत 800 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। तीन हजार फर्जी कम्पनियों पर सरकार लगातार नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन


मौके पर बूथ लेवल कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया और क्षेत्रीय पार्षदों के नाम लेकर उनका हौसला बढ़ाया। उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने पार्टी की उपलब्धियां बताते हुए कहा कि बारह करोड़ सदस्य पार्टी की अपनी विचारधारा को अग्रसर करने में कार्यरत हैं। कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक ने मध्य विधानसभा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमें आने वाले लोकसभा चुनाव में बीजेपी को पुन: सरकार बनाने का लक्ष्य निर्धारित करना है।

पांच साल में आतंकवाद व नक्सलवाद से मुक्त होगा भारत

डिप्टी सीएम केशव मौर्य व राजनाथ सिंह - फोटो : amar ujala
एक अन्य जगह आयोजित कार्यक्रम में राजनाथ सिंह ने कहा कि आतंकवाद, नक्सलवाद, कश्मीर व उत्तर-पूर्वी राज्यों में उग्रवाद की समस्या का समाधान वर्ष 2022 तक हो जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को गरीबी, भ्रष्टाचार, संप्रदायवाद और जातिवाद मुक्त भारत का संकल्प दिलाया।

राजनाथ शुक्रवार को भाजपा की महानगर इकाई की ओर से साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में नए भारत के निर्माण के लिए संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि अगस्त क्रांति की 75वीं वर्षगांठ, स्वतंत्रता दिवस की 70वीं वर्षगांठ, डॉ. अंबेडकर की 125वीं जयंती, चंपारण आंदोलन के शताब्दी वर्ष जैसे आयोजन आजाद भारत के इतिहास में किसी राजनीतिक दल ने हाथ में नहीं लिए।

भाजपा ये कार्यक्रम कर रही है क्योंकि हमारा लक्ष्य सिर्फ सरकार बनाना नहीं, राष्ट्रनिर्माण करना है। राष्ट्रीय सोच, सरोकार व संस्कार को गढ़ना है। वर्ष 1942 में महात्मा गांधी ने अंग्रेजो भारत छोड़ो और करो या मरो का नारा दिया था। उनके आह्वान पर देशवासियों ने संकल्प लिया और पांच वर्ष बाद यह संकल्प आजादी के रूप में फलीभूत हुआ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2017 में संकल्प लिया है कि 2022 तक देश को अशिक्षा, गरीबी, अभाव से मुक्त कर नए भारत का निर्माण किया जाएगा। गृहमंत्री ने विश्वास दिलाया कि आतंकवाद, नक्सलवाद, कश्मीर व नॉर्थ-ईस्ट में उग्रवाद की समस्या का समाधान भी 2022 तक होकर रहेगा।
विज्ञापन

अंतिम सीढ़ी पर बैठा व्यक्ति बने सशक्त

- फोटो : amar ujala
राजनाथ ने कहा कि जब तक अंतिम सीढ़ी पर बैठे व्यक्ति की गरीबी दूर नहीं होगी, तब तक सशक्त भारत का सपना साकार नहीं होगा। इसी को ध्यान में रखकर केंद्र सरकार ने कई प्रभावी कदम उठाए हैं। गरीबों को गैस सिलेंडर दिए।

मुद्रा योजना में 7 करोड़ से ज्यादा गरीबों को बिना गारंटी के बैंकों ने ऋण दिया। शायद ही कोई गरीब परिवार बचा हो जिसका जन-धन योजना में बैंक खाता न खुला हो। गरीबों को सबसे ज्यादा बीमारी गंदगी के कारण होती है, इसलिए पीएम मोदी ने स्वच्छता को आंदोलन बनाया। गंदगी खत्म करके दवाइयों पर खर्च होने वाले एक लाख करोड़ रुपये की बचत हो सकती है।

छोटे मन से कोई बड़ा नहीं होता
गृहमंत्री ने कहा कि हम जातिवाद, संप्रदायवाद को खत्म करना चाहते हैं। जब तक हम इंसान को इंसान नहीं मानेंगे, लक्ष्य हासिल नहीं कर सकते। मन बड़ा करना पड़ेगा। अटल बिहारी वाजपेयी कहते थे, छोटे मन से कोई बड़ा नहीं होता, टूटे मन से कोई खड़ा नहीं होता।

हम आगे चलकर आर्थिक महाशक्ति ही नहीं बनना चाहते, विश्व गुरु के पद पर आसीन होना चाहते हैं। पहले हमारी यह भूमिका रही है। यूएनओ के प्रतिनिधि रह चुके बीजिंग विश्वविद्यालय के एक पूर्व कुलपति ने अपनी पुस्तक में लिखा है कि बिना एक सैनिक भेजे चीन पर दो साल तक भारत का सांस्कृतिक प्रभाव रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें