विरोधी कुछ भी कहें, लेकिन कटुता न फैलाएं
उन्होंने कहा कि महंगाई सिर्फ भारत में नहीं है, बल्कि कोविड के बाद सभी देश इससे प्रभावित हुए हैं। लेकिन भारत सर्वाधिक तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है। 2021-22 में भारत ने 418 बिलियन डॉलर का एक्सपोर्ट किया है, जो कभी नहीं हुआ। इसी वर्ष 184 बिलियन डॉलर का निवेश भी हुआ है। विरोधी कुछ भी कहें, लेकिन कटुता न फैलाएं। देश की अर्थव्यवस्था आज थ्री ट्रिलियन डॉलर की हो गई है। पहले भारत बोलता था तो लोग गंभीरता से नहीं लेते थे, लेकिन आज कान खोलकर सुनते हैं। 2047 में जब आजादी का अमृत काल होगा तो भारत विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में खड़ा होगा।
किसी ने स्वाभिमान पर चोट की तो हर तरह से निपटने को तैयार
राजनाथ ने कहा कि आज हम ताकतवर देश की श्रेणी में हैं। अगर हमारे स्वाभिमान पर चोट की गई तो हर तरह से निपटने को तैयार हैं। हमने न कभी किसी पर आक्रमण किया, न ही किसी की जमीन कब्जाई। लेकिन किसी ने गड़बड़ी की तो उसका मुंहतोड़ जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि हाल ही में जो कुछ हुआ मैं उसकी चर्चा नहीं करना चाहता, लेकिन आतंकवादी छिपकर लड़ते हैं। उरी और पुलवामा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि हमने उनकी जमीन पर सर्जिकल और एयर स्ट्राइक की। इंडो-चाइना बॉर्डर का उल्लेख करते हुए कहा कि हमारी सेना ने अपना शौर्य और पराक्रम दिखाया है। इस पर बहुत लोग भ्रम पैदा करते हैं, लेकिन मर्यादाएं नहीं टूटनी चाहिए। देश आश्वस्त रहे कि हमारी एक-एक इंच जमीन सुरक्षित है।