फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी ने की समीक्षा : मेरठ खेल विश्वविद्यालय का निर्माण कार्यों को समय से पूरा कराने के दिए निर्देश

Fri, 26 Aug 2022 12:50 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

शुक्रवार को सीएम का मेरठ दौरा है और उसी के मद्देनजर वह संबंधित तैयारियों की अपने आवास पर समीक्षा कर रहे थे। समीक्षा बैठक में सीएम के समक्ष खेल विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों संबंधी एक ले-आउट का प्रस्तुतीकरण किया गया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय मेरठ के निर्माण कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से मानकों के अनुसार पूरा करें। शुक्रवार को सीएम का मेरठ दौरा है और उसी के मद्देनजर वह संबंधित तैयारियों की अपने आवास पर समीक्षा कर रहे थे। समीक्षा बैठक में सीएम के समक्ष खेल विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों संबंधी एक ले-आउट का प्रस्तुतीकरण किया गया। 

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खेल विश्वविद्यालय की डिजाइन उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और संपदा से प्रेरित हो। इनमें प्रदेश की कला, संस्कृति और वास्तु विशेषताओं का समावेश किया जाए। इसमें अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं का विकास किया जाए तथा। यह एक आईकॉनिक प्रोजेक्ट है।  यह लगभग 90 एकड़ भूमि पर स्थापित होने वाला उच्चस्तरीय अत्याधुनिक खेल विश्वविद्यालय होगा। 

यहां सभी तरह के ओलंपिक खेलों जैसे-हॉकी, वॉलीबॉल, ट्रैक एंड फील्ड, शूटिंग रेंज, जैवलिन थ्रो, भारोत्तोलन आदि की अत्याधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएं विकसित की जाएगी। साथ ही, भारत के पारंपरिक खेल जैसे-मलखम्भ, खो-खो आदि जैसे खेलों के प्रोत्साहन के लिए भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चन्द्र यादव, अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी, अपर मुख्य सचिव वित्त प्रशान्त त्रिवेदी, प्रमुख सचिव खेल कल्पना अवस्थी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

युवाओं के स्टार्टअप में पूंजी का अभाव न हो : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि युवाओं को स्टार्टअप से जोड़ा जाए। इसमें पूंजी का अभाव न हो। इसके लिए राज्य सरकार की ओर से नीतिगत प्रयास किए गए हैं। यह बातें उन्होंने बृहस्पतिवार को अपने सरकारी आवास पर यूपी इनोवेशन फंड के गठन के प्रस्तुतिकरण के दौरान कही।

मुख्यमंत्री ने कहा कि  युवाओं की आवश्यकता को देखते हुए प्रदेश में इनोवेशन फंड का गठन किया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि इनोवेशन फंड का लाभ पात्र लोगों को मिले। आवेदन और स्वीकृति की प्रक्त्रिस्या समयबद्ध ढंग से पूरी हो। यह इन्वेस्टमेंट फंड लगभग 4000 करोड़ रुपये के साथ शुरू हो। आईटी, कम्प्यूटर, शिक्षा, कृषि, चिकित्सा, उद्योग, ई.कॉमर्स सहित अन्य क्षेत्रों में शानदार स्टार्टअप देखने को मिल रहे हैं। 

प्रधानमंत्री के स्टार्टअप इंडिया, स्टैंडअप इंडिया योजना के अच्छे परिणाम मिले हैं। वर्ष 2016 में राष्ट्रीय स्तर पर उत्तर प्रदेश के मात्र 26 स्टार्टअप पंजीकृत थे लेकिन अब इनकी संख्या  6654 हो गई है। इस अवसर पर एमएलसी अवनीश कुमार सिंह, कृषि उत्पादन आयुक्त  मनोज कुमार सिंह, एसीएस सूचना नवनीत सहगल, एसीएस वित्त प्रशांत त्रिवेदी, एसीएस कृषि देवेश चतुर्वेदी, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री एसपी गोयल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

युवाओं के स्टार्टअप में पूंजी का अभाव न हो : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि युवाओं को स्टार्टअप से जोड़ा जाए। इसमें पूंजी का अभाव न हो। इसके लिए राज्य सरकार की ओर से नीतिगत प्रयास किए गए हैं। यह बातें उन्होेंने बृहस्पतिवार को अपने सरकारी आवास पर यूपी इनोवेशन फंड के गठन के प्रस्तुतिकरण के दौरान कही।

मुख्यमंत्री ने कहा कि  युवाओं की आवश्यकता को देखते हुए प्रदेश में इनोवेशन फंड का गठन किया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि इनोवेशन फंड का लाभ पात्र लोगों को मिले। आवेदन और स्वीकृति की प्रक्त्रिस्या समयबद्ध ढंग से पूरी हो। यह इन्वेस्टमेंट फंड लगभग 4000 करोड़ रुपये के साथ शुरू हो। आईटी, कम्प्यूटर, शिक्षा, कृषि, चिकित्सा, उद्योग, ई.कॉमर्स सहित अन्य क्षेत्रों में शानदार स्टार्टअप देखने को मिल रहे हैं।

प्रधानमंत्री के स्टार्टअप इंडिया, स्टैंडअप इंडिया योजना के अच्छे परिणाम मिले हैं। वर्ष 2016 में राष्ट्रीय स्तर पर उत्तर प्रदेश के मात्र 26 स्टार्टअप पंजीकृत थे लेकिन अब इनकी संख्या  6654 हो गई है। इस अवसर पर एमएलसी अवनीश कुमार सिंह, कृषि उत्पादन आयुक्त  मनोज कुमार सिंह, एसीएस सूचना नवनीत सहगल, एसीएस वित्त प्रशांत त्रिवेदी, एसीएस कृषि देवेश चतुर्वेदी, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री एसपी गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें