कार्यक्रम के दौरान अमित शुक्ला ने छावनी में विकास कार्य के लिए विशेष पैकेज की मांग की। उन्होंने कहा कि छावनी परिषद में भवन निर्माण और उनकी मरम्मत आदि के नियम सरल किए जाएं। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कैंट विधानसभा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों का जिक्र करते हुए रक्षा मंत्री का आभार जताया।
10 रुपये में दवा देने वाले डॉक्टर सम्मानित
पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ता जनसंवाद कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 95 वर्षीय डॉ. ज्ञान प्रकाश गुप्ता को सम्मानित किया। डॉ. गुप्ता केजीएमयू से सेवानिवृत्त हैं। वह आज भी जरूरतमंदों को 10 रुपये में दवा देते हैं। इसके अलावा मूर्तिकार बबलू यादव व पत्रकार रजत सिंह को भी सम्मानित किया गया। यहां भी रक्षा मंत्री ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। साथ ही ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बारे में विस्तार से बताया।
शोक संवेदना व्यक्त की
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह राज्यसभा सदस्य संजय सेठ के विक्रमादित्य स्थित आवास पर गए। उनकी मां कुसुम सेठ के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। इसके अलावा वह राजाजीपुरम में भाजपा के महानगर मंत्री उदय नारायण पांडे के आवास भी गए और विगत महीने हुए उनके पिता के निधन पर शोक व्यक्त किया।