फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कोरोना के बचाव के लिए दिए एक करोड़ रुपये

Sun, 29 Mar 2020 07:16 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

रक्षामंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने कोरोना पीड़ितों के इलाज और इस महामारी की रोकथाम के लिए एक महीने का वेतन प्रधानमंत्री राहत कोष में देने की घोषणा की है। उन्होंने सांसद निधि से भी एक करोड़ रुपये इस कोष में देने की घोषणा की है। रक्षामंत्री ने रविवार को ट्वीट कर यह जानकारी साझा की।

विज्ञापन


निर्दल समूह के पांच सदस्यों ने दिया एक माह का वेतन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद में निर्दल समूह के नेता और माध्यमिक शिक्षक संघ के संरक्षक एमएलसी राजबहादुर चंदेल गुट के 5 सदस्यों ने कोरोना की रोकथाम के लिए एक माह का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देने की घोषणा की है। निर्दल समूह के सदस्य राजबहादुर सिंह चंदेल, चेतनारायण सिंह, कांति सिंह, महेंद्र नाथ राय और ब्रजेश सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर एक माह का वेतन देने की घोषणा की।

वाणिज्य कर के अधिकारी देंगे 1 दिन का वेतन  
कोरोना वायरस से पीड़ितों की मदद के लिए वाणिज्य कर विभाग के अधिकारियों ने भी हाथ बढ़ाया है। उप्र वाणिज्य कर सेवा संघ के अध्यक्ष राजवर्धन सिंह ने कहा कि मार्च के वेतन में से एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर एक दिन के वेतन की कटौती कराने का अनुरोध किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें