फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सशस्त्र सीमा बल के जवानों को गृहमंत्री राजनाथ सिंह की सौगात

Mon, 04 Sep 2017 03:52 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
राजनाथ सिंह
विज्ञापन
आज से दो दिन के लखनऊ दौरे पर आए गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सशस्‍त्र सीमा बल के 415 आवासीय भवनों का लोकार्पण किया।
विज्ञापन


इन आवासों को सीमा पर तैनात सशस्‍त्र सीमा बल के जवानों के परिजनों को आंवटित किया जाएगा।

इस मौके पर राजनाथ ‌सिंह ने सशस्‍त्र सीमा बलों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि एसएसबी के कश्मीर में किए गए कार्यों की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है।

ह्यूमन ट्रैफिकिंग और सीमा पार से होने वाली आतंकी गतिविधियों पर लगाम लगाने में सशस्‍त्र सीमा बल ने अहम भूमिका निभाई है।

उन्होंने कहा कि सीमा पर तैनात जवानों के परिवारों को इन आवासों से काफी सहूलियतें मिलेंगी। ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले हमारे जवानों के परिजन इन आवासों में रह सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्‍ली से दो दिन की यात्रा पर लखनऊ आए गृहमंत्री कल लखनऊ मेट्रो को हरी झंडी भी दिखाएंगे।

उनके साथ सीएम योगी, उप मुख्यमंत्री दिनेश कुमार शर्मा, एसएसबी की डीजी अर्चना रामासुंदरम और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेंद्र कुमार पांडेय भी होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें