फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद के पीएम बनने की बात सुनकर भावुक हुए राजनाथ

Sat, 03 May 2014 07:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाने का मकसद लेकर चल रहे राजनाथ सिंह तब भावुक हो गए, जब उनसे प्रधानमंत्री बनने के बारे में पूछा गया।
विज्ञापन


एक वार्ता के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिहं से जब पूछा गया कि मोदी के प्रधानमंत्री न बन पाने की स्थिति में देश के प्रधानमंत्री बनेंगे? तो इस पर राजनाथ सिंह भावुक हो गए।

राजनाथ ने कहा कि मेरे अध्यक्षीय कार्यकाल में मोदी देश के प्रधानमंत्री बनें यही मेरे लिए सबसे बड़ी खुशी होगी। मैं प्रधानमंत्री बनने का सपना नहीं देखता।
विज्ञापन


उन्होने कहा कि पीएम पद के लिए पहली पसंद सिर्फ और सिर्फ नरेंद्र मोदी ही हैं और वह देश के प्रधानमंत्री जरूर बनेंगे।
Trending Videos

मिलेगा 272 का आंकड़ा

उन्होने उम्मीद जताई कि भाजपा 272 के आंकड़े को छूने में कामयाब रहेगी, पार्टी अपने दम पर सरकार बनाएगी और अगर ऐसा नहीं होता है ‌तो वह अन्य दलों को भाजपा के साथ आने के लिए मना लेंगे।

गौरतलब है कि कयास लगाए जा रहे हैं कि चुनाव के बाद अगर अन्य दल मोदी के कारण भाजपा के साथ आने के लिए तैयार नहीं होते हैं तो पार्टी का प्रधानमंत्री पद का प्रत्याशी बदला जा सकता है और तब देश के प्रधानमंत्री राजनाथ सिंह बन सकते हैं।

प्रधानमंत्री पद के लिए मोदी के नाम की घोषणा होने पर वरिष्ठ नेता लाल क़ृष्‍ण आडवाणी ने आपत्ति जताई थी लेकिन पार्टी ने उनकी इच्छा को दरकिनार कर‌ दिया।

बाद में आडवाणी ने भी मोदी के नाम पर सहमति जताते हुए, उनके पीएम बनने की संभावना पर खुशी जताई थी।
विज्ञापन

मोदी ने भी की तारीफ

राजनाथ सिंह की तारीफ नरेंद्र मोदी ने भी की थी। मोदी ने कहा था कि राजनाथ सिंह उनके साथी और मार्गदर्शक हैं।

राजनाथ सिंह ने हमेशा ही मोदी को देश के लिए जरूरी व्यक्ति बताया।

राजनाथ‌ सिंह लखनऊ लोकसभा सीट के पार्टी के उम्मीदवार हैं वहीं नरेंद्र मोदी वाराणसी से चुनावी मैदान में हैं।

लखनऊ सीट पर मतदान हो चुका है जबकि वाराणसी में मतदान 12 मई को होगा, वहां भी भाजपा की लहर होने की बात की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें