फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सीनियर वर्गों में राजकुमार इंटर कॉलेज विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। आलमनगर के राज कुमार इंटर कॉलेज में आयोजित जनपदीय माध्यमिक विद्यालय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के सीनियर बालक और सीनियर बालिका दोनों वर्गों में राज कुमार इंटर कॉलेज को पहला स्थान मिला।
विज्ञापन

सब-जूनियर बालक वर्ग में फ्लोरेंस नाइटेंगल इंटर कॉलेज विजेता रहा। राज कुमार इंटर कॉलेज उपविजेता बना। बालिका वर्ग में राज कुमार इंटर कॉलेज ने खिताब जीता, जबकि एसकेडी एकेडमी उपविजेता रही। जूनियर बालक वर्ग में फ्लोरेंस नाइटेंगल इंटर कॉलेज विजेता और राज कुमार इंटर कॉलेज उपविजेता बना।
प्रतियोगिता का आयोजन शारीरिक शिक्षक दीपक कुमार वर्मा और खेल कोच आयुष कुमार मौर्य की देखरेख में हुआ। प्रधानाचार्य लखवीर चावला, शारीरिक शिक्षक प्रवक्ता मनोज पटेल, अंकुर पांडेय और सूरज त्रिपाठी ने सभी विजेता खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें