फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या मामले में राजीव धवन ही करेंगे मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की पैरवी

Wed, 04 Dec 2019 11:28 AM IST
शाहरुख खान संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर करने जा रहे ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के वकील राजीव धवन ही रहेंगे। बोर्ड के महासचिव मौलाना वली रहमानी ने मंगलवार को बयान जारी कर कहा कि राजीव धवन की अगुवाई में 9 दिसंबर से पहले चार मुस्लिम पक्षकारों की ओर से सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर की जाएगी। 
विज्ञापन


ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव ने बयान में कहा कि बाबरी मस्जिद के स्वामित्व मामले में वरिष्ठ वकील राजीव धवन की सेवाएं बेमिसाल और अविस्मरणीय है। मौलाना ने कहा कि धवन ने पूरी ईमानदारी से मामले की पैरवी की। मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के साथ मुस्लिम समुदाय और देश के अमन पसंद एवं न्यायप्रिय नागरिक उनकी सेवाओं के लिये आभारी हैं।

बोर्ड के महासचिव मौलाना वली रहमानी ने कहा कि मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने बाबरी मस्जिद के मालिकाना हक के 8 मामलों में से 7 की पैरवी की थी। बोर्ड की कार्यकारिणी बैठक में बीते दिनों सुप्रीम कोर्ट के फैसले की समीक्षा के लिये पुनर्विचार याचिका दायर करने का निर्णय लिया गया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

मौलाना ने बताया कि  पुनर्विचार याचिका की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। 9 दिसंबर से पहले 4 पक्षकारों की ओर से याचिका दायर की जाएंगी। मौलाना ने ये भी बताया कि एडवोकेट यूसुफ हातिम मुछाला, एडवोकेट एमआर शमशाद, एडवोकेट शकील अहमद सैयद, एडवोकेट इरशाद अहमद, एडवोकेट फुजैल अहमद अय्यूबी, एडवाकेट निजाम पाशा, एडवोकेट ताहिर हकीम, एडवोकेट जफरयाब जीलानी सहित अन्य वकीलों की टीम पुनर्विचार याचिका पर काम कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें