फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस एहसान फरामोश: राजेंद्र चौधरी

Sat, 28 Dec 2013 09:24 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस पर एहसान फरामोश दल होने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पार्टी प्रवक्ता कारागार मंत्री राजेंद्र चौधरी ने शुक्रवार को कहा कि सपा ने हर संकट में केंद्र की कांग्रेस सरकार का न केवल साथ दिया बल्कि उसे बचाया भी।

सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने उनके नेता प्रमोद तिवारी को राज्यसभा भेजकर राजनीतिक मर्यादा की नई परंपरा शुरू की। इसका ध्यान भी कांग्रेसियों को नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौधरी ने कहा, कांग्रेस सपा की मुखालफत करने का कोई मौका नहीं चूकती। जब से गुजरात से एक राष्ट्रीय महासचिव प्रदेश आए हैं तब से उनका एकमात्र एजेंडा सपा सरकार का विरोध ही है।

कांग्रेसी सपा सरकार पर अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। इस तरह कांग्रेस नेता सांप्रदायिक ताकतों का ही साथ दे रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें