फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कांग्रेस के छुटभैये नेता भी सीएम से त्यागपत्र मांग रहे'

Sat, 14 Sep 2013 09:03 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में सपा सरकार की उपलब्धियों पर पानी फेरने की साजिशों में बसपा, भाजपा व कांग्रेस के साथ राष्ट्रीय लोकदल भी शामिल हो गया है।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षियों को न तो यूपी में विकास दिख रहा है और न मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की बढ़ती लोकप्रियता पच रही है।
चौधरी ने कहा कि दंगों पर कांग्रेस के किसी प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा नहीं दिया। आज कांग्रेस के छुटभैये नेता मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से त्यागपत्र मांगने लगे।

इन्हें यह भी ध्यान नहीं रहा कि सुशील कुमार शिंदे ने ही मुजफ्फरनगर की घटना को राजनीतिक साजिश करार दिया है।

चौधरी ने तंज कसा कि रालोद के एक नेताजी को भी यूपी में मोदी के दर्शन होने लगे हैं।

शायद इसीलिए उन्होंने मुजफ्फरनगर कांड की तुलना गुजरात में मुस्लिमों के कत्लेआम से करने में देर नहीं लगाई। उन्हें पता होना चाहिए कि यूपी गुजरात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें