फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बीजेपी कार्यालय में छिप जाते हैं आगजनी और उपद्रव करने वाले'

Thu, 03 Sep 2015 11:37 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सप्रा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी से बीजेपी पर सीधा हमला बोलते हुए कहा है कि उपद्रव करने वाले बीजेपी कार्यालय में छिप जाते हैं।
विज्ञापन


बीजेपी पर तीखा हमला बोलते हुए सपा प्रवक्ता और मुलायम परिवार के करीबी राजेंद्र चौधरी ने कहा है कि प्रदेश की राजधानी में इन दिनों जो उप्रदव और प्रदर्शन हिंसक हो रहे हैं उनके पीछे कहीं न कहीं बीजेपी शामिल होती है।

राजेंद्र चौधरी ने कहा कि भाजपा इन प्रदर्शनों को हिंसक बनाने के लिए बैकडोर से इन प्रदर्शनकारियों की मदद कर रही है। ताकि प्रदेश के माहौल इस तरह से दिखाया जा सके कि यहां लगातार हिंसा हो रही है।
विज्ञापन


राजेंद्र चौधरी ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से देखने में आ रहा है कि उपद्रव करने वाले उपद्रव करने के बाद बीजेपी कार्यालय में छिप जाते हैं। उनकी वजह से बाकी बेगुनाह पिटते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने इस बात पर आशंका जताई कि कहीं न कहीं इस बात का कनेक्शन हो सकता है कि उपद्रवियों के उपद्रव करने के पीछे कहीं न कहीं बीजेपी के नेताओं का प्रोत्साहन हो।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें