फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'दादरी, काशी व मैनपुरी की घटनाओं के पीछे एक ही हाथ'

Tue, 13 Oct 2015 08:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा है कि दादरी और काशी में जो घटनाएं घटी हैं उनके पीछे एक ही हाथ दिखता है।
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व राजनैतिक पेंशन मंत्री राजेन्द्र चौधरी का कहना है कि दादरी और काशी में जो घटनाएं घटी उनके रहस्य का पर्दा उठता जा रहा है। करहल (मैनपुरी) में उपद्रव के पीछे भी उन्हीं तत्वों का हाथ रहा हैं।

उन्होंने कहा कि इन घटनाओं से साफ है कि सुनियोजित तरीके से कानून के साथ खिलवाड़ किया गया है। इसके बावजूद विपक्षी दल इन घटनाओं से भी अपने स्वार्थ साधने में लग गए हैं।
विज्ञापन


सपा प्रवक्ता ने यहां एक बयान में कहा किभाजपा के केन्द्र की सत्ता में आने के बाद सांप्रदायिक राजनीति ने तेजी पकड़ी है। भाजपा ने इतिहास और संस्कृति की नई परिभाषाएं बनानी शुरू कर दी हैं और आरएसएस ने धर्मनिरपेक्षता पर सीधा हमला बोला है।

इससे असहिष्णुता का वातावरण बना है। विपक्षीदल खासकर भाजपा केप्रवक्ता जिस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं उसका मकसद आग पर ठंडा पानी डालना नहीं, उसे और भड़काना है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जहर घोलने वालों को जनता कभी माफ  नहीं करेगी। मुख्यमंत्री प्रदेश की धरती पर संविधान विरोधी, सामाजिक सौहार्द विरोधी, जन विरोधी और विकास विरोधी ताकतों को कतई सिर उठाने नहीं देंगे। जो अशांति फैलाएगा वह कानून के हाथों से बच नहीं पाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें