फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजीव कुमार बने यूपी के नए मुख्य सचिव, बोले- नहीं रुकेंगी केंद्र की योजनाएं

Thu, 29 Jun 2017 02:11 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
पूर्व मुख्य सच‌िव के साथ राजीव कुमार
विज्ञापन
यूपी काडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राजीव कुमार-प्रथम यूपी के नए मुख्य सचिव बने। गुरुवार को उन्होंने कार्यभार संभाला। उन्होंने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से कार्यमुक्त होने के बाद बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी। चार्ज संभालने के बाद राजीव कुमार ने कहा, केंद्र सरकार की क‌िसी भी योजना में रुकावट नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
  प्रदेश के व‌िकास के ल‌िए काम होगा। मुख्य सच‌िव ने कहा, शासन की प्राथमिकताओं को तेज गत‌ि से लागू किया जाएगा। राजनीतिक दवाब तो संविधान का ‌ हिस्सा है, पारदर्शिता के साथ नियमानुसार काम होगा।

राजीव कुमार यूपी काडर के प्रदेश में कार्यरत आईएएस अफसरों में दूसरे नंबर पर हैं। उनसे वरिष्ठ 1980 बैच के शैलेश कृष्ण हैं लेकिन वह अस्वस्थ चल रहे हैं और ग्रेटर नोएडा के ओएसडी के पद पर तैनात हैं। शैलेश इस साल नवंबर में रिटायर होंगे। 
विज्ञापन
 
Trending Videos
विज्ञापन

देखें, आईएएस राजीव कुमार का बायोडाटा

आईएएस राजीव कुमार
1981 बैच के आईएएस अधिकारी राजीव कुमार केंद्र सरकार में जहाजरानी मंत्रालय के सचिव थे। केंद्र ने प्रदेश सरकार के आग्रह पर राजीव को 20 जून को समय से पहले केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से राज्य की सेवा में वापस भेजने को मंजूरी दी थी। 

इससे पहले मुख्य सचिव पद पर रहे राहुल भटनागर 1983 बैच के आईएएस हैं और काडर में कई अफसरों से जूनियर भी हैं। 

पिछली सरकार ने राहुल को तमाम अधिकारियों की वरिष्ठता को नजरंदाज कर मुख्य सचिव बनाया था। राजीव की एक साल सेवा बाकी है। वह जून 2018 में रिटायर होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें