फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी से मिले राजा भैया, दिया रजत जयंती समारोह का निमंत्रण

Tue, 23 Oct 2018 12:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
निर्दलीय विधायक राजा भैया व सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

पूर्व मंत्री व कुंडा प्रतापगढ़ के विधायक रघुराज प्रताप सिंह (राजा भैया) ने सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। राजनीतिक पार्टी बनाने की तैयारियों के बीच उनकी सीएम से मुलाकात को अहम माना जा रहा है। समझा जा रहा है कि उन्होंने मुख्यमंत्री को अपनी राजनीतिक पारी के रजत जयंती समारोह के लिए निमंत्रण दिया है।

विज्ञापन


राजा भैया 1993 से लगातार निर्दलीय विधायक हैं। वह कई बार मंत्री रह चुके हैं। 25 साल तक एक सीट से लगातार निर्दलीय चुनाव जीतने वाले पहले राजनीतिज्ञ हैं। उनके राजनीतिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर 30 नवंबर को राजधानी में समारोह आयोजित किया जाएगा।

इस समारोह से पहले सोमवार रात उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। करीब 20 मिनट की मुलाकात के बाद राजा भैया मीडियाकर्मियों से बातचीत किए बगैर निकल गए। माना जा रहा है कि उन्होंने मुख्यमंत्री को रजत जयंती समारोह का निमंत्रण दिया है।
विज्ञापन


उनकी सीएम के साथ राजनीतिक चर्चा भी हुई। इसी समारोह में राजा भैया राजनीतिक दल बनाने का एलान कर सकते हैं। उनके नजदीकी लोगों ने निर्वाचन आयोग में दल के पंजीकरण के लिए आवेदन भी कर दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें