फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मुलायम सिंह यादव से मिले राजा भैया, बोले- नेताजी को जन्मदिन की बधाई देने आए थे

Thu, 25 Nov 2021 12:01 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

पूर्व मंत्री व कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह गुरुवार को सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव से मिले और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। राजा भैया ने कहा कि वह 22 नवंबर को लखनऊ में नहीं थे तो आज मुलाकात कर शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
मुलायम सिंह यादव व राजा भैया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी सरकार में मंत्री रहे रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने गुरुवार को सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव से उनके लखनऊ स्थित आवास पर मुलाकात की।

विज्ञापन


मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि वह जन्मदिन की बधाई देने आए थे। नेताजी हमारे पूज्य हैं। सपा से गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा को रोकने के लिए कुछ भी करेंगे लेकिन अभी सपा से गठबंधन पर बात नहीं हुई है। जब समय आएगा तब गठबंधन पर भी बात होगी पर आज की मुलाकात का कोई राजनीतिक निहितार्थ नहीं है।
विज्ञापन


राजा भैया करीब 15 मिनट तक मुलायम सिंह यादव के पास बैठे। उन्होंने कहा कि मैं सपा संरक्षक के उत्तम स्वास्थ्य और लंबी आयु की कामना करता हूं। मैं 22 नवंबर को लखनऊ से बाहर था इसलिए तब मुलाकात नहीं हो सकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें