दंगा प्रभावित मुजफ्फरनगर जिले को बृहस्पतिवार को एक और लालबत्ती मिल गई है।
समाजवादी पार्टी के नेता राजकुमार यादव को नियोजन विभाग में सलाहकार बनाकर राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया है।
मुजफ्फरनगर जनपद के मीरापुर निवासी राजकुमार यादव सपा के पुराने नेता हैं। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के करीबी समझे जाने वाले राजकुमार शुरुआत से ही सपा से जुड़े रहे हैं।
पार्टी संगठन में कई अहम जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। वह सपा के मेरठ और मुरादाबाद मंडलों के प्रभारी रह चुके हैं।
इससे पहले मुकेश चौधरी को राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया था। हालांकि सपा नेता और पूर्व सांसद अमीर आलम ने उन पर दंगाइयों को उकसाने का आरोप लगाकर पार्टी में विवाद खड़ा कर दिया है।