प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर ने कांग्रेस मुख्यालय पर आगरा, फिरोजाबाद और फतेहपुर सीकरी से आए विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से आम आदमी के साथ खड़ी रही है।
प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद जब सारे दलों के लोगों ने चुप्पी ओढ़ ली, तब कांग्रेस लगातार आम लोगों अब गांधी ने केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर देश के हर जरूरतमंद को न्यूनतम आय गारंटी योजना के तहत मानदेय सुनिश्चित करने का वादा किया है।
इससे करोड़ों लोगों को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों को 17 रुपये प्रतिदिन की घोषणा की है, जोकि न सिर्फ नाकाफी है, बल्कि किसानों का अपमान भी है।
सदस्यता ग्रहण करने वालों में सपा के प्रदेश सचिव प्रवीण राजपूत, विकास परिमार, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष सूरजभान, छत्रपाल वर्मा, ओम प्रकाश आदि प्रमुख रहे। इसके अलावा कुशीनगर के संदीप राय के नेतृत्व में कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली। इस अवसर पर कांग्रेस नेता डॉ. आरपी त्रिपाठी और वीरेंद्र मदान मौजूद रहे।