फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजादी के बाद मोदी सरकार ने किसानों के साथ किया सबसे बड़ा धोखा: कांग्रेस

Sat, 20 May 2017 05:01 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
कांग्रेस प्रेस कॉन्फ्रेंस
विज्ञापन
कांग्रेस मीड‌िया सेल प्रमुख रणदीप स‌िंह सूरजेवाला और राज बब्बर ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके केंद्र और राज्य सरकार को क‌िसान व‌िरोधी बताया। सूरजेवाला ने कहा, भाजपा के केंद्र व प्रदेश सरकार ने क‌िसानों के साथ धोखा ‌क‌िया है। उन्होंने कहा क‌ि सरकार ऋण माफी पर श्वेतपत्र लाए। 
विज्ञापन


कांग्रेस ने कहा, सरकार ने किसानों को धोखा दिया है। कर्जमाफी छलावा है। कहा क‌ि मोदी सरकार बीते तीन साल में किसानों के ल‌िए अभिशाप साबित हु है। इन तीन साल में सरकार की उपेक्षा और प्राकृतिक आपदाओं से एक करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ है। 

सूरजेवाला ने कहा, सरकार न समर्थन मूल्य पर अनाज खरीदती है और न किसानों को सही दाम मिलता है। भारत की आजादी के बाद मोदी सरकार ने किसानों को सबसे बड़ा धोखा दिया है। घोषणापत्र में 50 प्रतिशत समर्थन मूल्य देने की बात कही गई थी मगर चुनाव के बाद सुप्रीम कोर्ट में शपथ देकर कह दिया कि ऐसा नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें