फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: स्कूटी रैली से सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
स्कूटी रैली से सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन
लखनऊ। इनर व्हील क्लब ऑफ लखनऊ अभ्युदय की ओर से शनिवार को गोमतीनगर स्थित मरीन ड्राइव पर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से स्कूटी रैली आयोजित की गई। यह रैली 1090 चौराहे से शीरोज कैफे तक निकाली गई। इसमें महिलाओं को हेलमेट भी वितरित किए गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह रहीं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए महिलाओं को 33 प्रतिशत प्रतिनिधित्व के महत्व के बारे में जागरूक किया। साथ ही महिला सशक्तीकरण पर विशेष जोर दिया। इस अवसर पर उपस्थित एआरटीओ प्रशासन प्रदीप कुमार सिंह ने सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया। कहा कि सामूहिक प्रयासों से सड़क दुर्घटनाओं और उनसे होने वाली मौतों में कमी लाई जा सकती है। इन व्हील क्लब ऑफ लखनऊ अभ्युदय की अध्यक्ष डॉ. मीनाक्षी सिंह ने कार्यक्रम की मेजबानी की। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने की प्रतिबद्धता पर जोर दिया। इसके लिए जागरूकता कार्यक्रम कराए जा रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन प्रोजेक्ट मैनेजर विभा सिंह ने किया। कार्यक्रम में रीता भार्गव, वर्षा विनय कुमार, आभा वर्मा, शिखा भार्गव, मधु भार्गव के साथ अभ्युदय की टीम सुनीता गोस्वामी, शिप्रा भदौरिया डॅा. मीनू कृपाल, सुबुही अल्वी ने सहभागिता निभाई। इनर व्हील क्लब ऑफ बाराबंकी की सहभागिता भी उल्लेखनीय रही।

स्कूटी रैली से सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

स्कूटी रैली से सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

स्कूटी रैली से सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

स्कूटी रैली से सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

स्कूटी रैली से सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

स्कूटी रैली से सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

स्कूटी रैली से सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

स्कूटी रैली से सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें