फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather in UP: मानसून के अलविदा कहने से पहले झूमकर बरस रहे बादल, 17 सितंबर तक भारी बारिश के आसार

Thu, 15 Sep 2022 10:34 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी में मंगलवार सुबह से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। मौसम विभाग का कहना है कि 17 सितंबर तक बारिश के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन
बारिश के बाद लखनऊ की सड़कों पर लबालब भरा पानी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानसून के अलविदा कहने से पहले बादल झूमकर बरस रहे हैं। राजधानी लखनऊ सहित पूरे प्रदेश में मंगलवार सुबह से बुधवार शाम 5.30 बजे तक 48.2 मिमी पानी बरसा। वहीं, गुरुवार सुबह भी प्रदेश के अलग-अलग जिलों में बारिश होती रही।

विज्ञापन


झमाझम बरसात का असर तापमान पर पड़ा और अधिकतम पारा 4.6 डिग्री लुढ़क गया। वहीं, मौसम विभाग ने 17 सितंबर  तक भारी बारिश के आसार जताए हैं।

बुधवार को दिन का पारा 26.7 डिग्री रहा, जो सामान्य से 6.2 डिग्री कम था। हालांकि, मंगलवार की तुलना में पारे में 4.6 डिग्री की गिरावट आई। वहीं, दिन और रात के पारे में सिर्फ 1.9 डिग्री का अंतर रह गया है। न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के कई इलाकों में भारी बरसात के आसार हैं। गरज-चमक का दौर बना रहेगा। 
विज्ञापन


हालांकि, लगातार बारिश से जिलों में जलभराव हो गया है। सड़कें पानी से लबालब भर गई हैं। हालांकि, मौसम में बदलाव से लोगों को राहत मिली है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें