आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (ईओडब्ल्यू) के नौ निरीक्षकों ने शाइन सिटी कंपनी के सीएमडी राशिद नसीम के खिलाफ कोर्ट के आदेश की अवहेलना करने में गोमतीनगर थाने में नौ मुकदमे दर्ज कराए हैं।
इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह के मुताबिक, 30 अगस्त को राशिद के डालीबाग ग्रेडियर अपार्टमेंट पेंटा हाउस नम्बर 209 पर कुर्की की कार्रवाई शुरू किए जाने का नोटिस चस्पा किया गया था। राशिद कोर्ट में हाजिर नहीं हो रहा है।
इस आधार पर धारा 174-ए के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसी तरह गोमतीनगर थाने में आठ और निरीक्षकों ने मुकदमा दर्ज कराए हैं। प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक, जांच की जा रही है।