फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: फिलहाल थमेगी बारिश, चढ़ेगा पारा

विज्ञापन
राजधानी में मंगलवार को तेज धूप ने परेशान किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन



लखनऊ। राजधानी में कई दिनों से हो रही मानसूनी बारिश के फिलहाल थमने के संकेत हैं। मौसम विभाग का कहना है कि यूपी में मानसून कमजोर पड़ा है, जिसका असर लखनऊ में भी दिखेगा। बुधवार और बृहस्पतिवार को धूप खिलने और उमस भरी गर्मी बढ़ने की परिस्थितियां बनेंगी।
विज्ञापन

मंगलवार को धूप-छांव का खेल चला। अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़त हुई। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़त देखने को मिल सकती है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम पारा एक डिग्री की बढ़त के साथ 26 डिग्री दर्ज किया गया।

राजधानी में मंगलवार को तेज धूप ने परेशान किया। 

राजधानी में मंगलवार को तेज धूप ने परेशान किया। 

राजधानी में मंगलवार को तेज धूप ने परेशान किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें