लखनऊ। एलडीए की आवासीय योजनाओं नैमिषनगर और वरुण विहार की लॉन्चिंग 14 सितंबर को होगी। दोनों योजनाओं में चार लाख से अधिक की आबादी को आवासीय सुविधा मिलेगी। खास बात है कि इन योजनाओं में जमीन की कीमत करीब 2800 रुपये प्रति वर्गफीट तक ही रहेगी।
नैमिषनगर योजना सीतापुर रोड और वरुण विहार योजना आगरा एक्सप्रेसवे के किनारे लॉन्च होगी। पहले इन्हें 30 जून को लॉन्च किया जाना था। 22 जून को अलीगंज की अवैध इमारत में हुए अग्निकांड के कारण कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। अब इसे 14 का लॉन्च करने की तैयारी चल रही है। दोनों योजनाओं का रेरा में पंजीकरण भी हो चुका है।
कोट
दोनों आवासीय योजनाएं 14 अगस्त को लॉन्च करने की तैयारी चल रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों इसे जनता को समर्पित किया जाएगा।
- प्रथमेश कुमार, वीसी, एलडीए