फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बारिश ने चौंकाया, दो दिनों में चार डिग्री तक गिरेगा पारा

विज्ञापन
मंगलवार की रात राजधानी में हुई बारिश का नजारा।  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन


लखनऊ। विक्षोभ के असर से राजधानी में मंगलवार देर शाम हल्की बारिश देखने को मिली। अचानक हुई इस बारिश से काम से घर लौट रहे लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। लोग बूंदाबांदी में भीगते नजर आए।



इससे पहले दिन में खिली धूप देखने को मिली। धूप की वजह से दिन में ठंड का असर बेहद कम रहा। दोपहर में धूप का तीखापन ऐसा हुआ कि धूप सेंकने वाले भी छांव तलाशते नजर आए। हालांकि, धूप ढलने के बाद ठंडी हवाएं असर में आईं। इसी का असर रहा कि रात होने पर बादल घिर आए और शहर के अलग-अलग इलाकों में कहीं तेज तो कहीं बूंदाबांदी सरीखी बारिश देखने को मिली।
विज्ञापन




आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार की देर सुबह तक बारिश की संभावना है। इसके बाद अगले दो दिनों में रात और दिन के तापमान में चार डिग्री तक की गिरावट आने के संकेत हैं। इससे एक बार फिर ठंड की वापसी होगी। इसके साथ ही बृहस्पतिवार को सुबह लखनऊ में कोहरा छाने के आसार हैं।
विज्ञापन




मंगलवार को अधिकतम तापमान 1.6 डिग्री की बढ़त के साथ 24.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री की बढ़त के साथ 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

मंगलवार की रात राजधानी में हुई बारिश का नजारा। - फोटो : अमर उजाला

मंगलवार की रात राजधानी में हुई बारिश का नजारा। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें