फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बारिश ने उड़ाई कई इलाकों की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में सोमवार सुबह बारिश के कारण अमीनाबाद, एल्डिको, गोमतीनगर विस्तार, बिजनौर रोड व आसपास के इलाकों में लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ा। इससे जलापूर्ति पर भी असर पड़ा। संकट भूमिगत लाइन में फॉल्ट और पेटी जलने से उत्पन्न हुआ।
विज्ञापन

अमीनाबाद ओल्ड उपकेंद्र के तहत अमानीगंज फीडर में सुबह 10 बजे फॉल्ट के कारण जूते वाली गली, फतेहगंज गल्ला मंडी, फूलवाली गली सहित आसपास की बिजली 11 बजे तक बंद रही। हाथीखाना फीडर की बिजली दोपहर में आधे घंटे तक बंद रही। अस्तबल चारबाग की फ्यूज पेटी में दोपहर 1:25 बजे आग लगने से आसपास के घरों की 25 मिनट तक आपूर्ति ठप रही। गोमतीनगर विस्तार के वरदान खंड सेंट्रल पार्क, विश्वास खंड एक व दो, विजयंत खंड न्यू, माधव ग्रीन, और विभूतिखंड की आपूर्ति सुबह बारिश के दौरान ठप रही।


आपूर्ति ठप, दो लाख की आबादी गर्मी से बेहाल
मलिहाबाद। 33 केवी भूमिगत केबल में फॉल्ट आने से मलिहाबाद कस्बा, चांदपुर, गल्लामंडी, मिर्जागंज के फीडर से जुड़े 52 गांवों की बिजली सोमवार दोपहर 12 बजे ठप हो गई। इससे करीब दो लाख की आबादी गर्मी से बेहाल रही। शाम छह बजे लोकेटर मशीन से रहीमाबाद के निकट भूमिगत केबल में फॉल्ट मिला। अमानीगंज ओल्ड फीडर से वैकल्पिक व्यवस्था से कुछ कस्बों की सप्लाई चालू कराई गई। उधर, गोसाईंगंज उपकेंद्र पर दोपहर 12 बजे तकनीकी खराबी से कस्बा समेत उससे जुड़े गांवों की बिजली ठप हो गई। करीब तीन घंटे तक लोग परेशान रहे। अवर अभियंता अंकित कुमार ने बताया कि कस्बा स्थित बैंक की अंडरग्राउंड केबल में खराबी आने से आपूर्ति बाधित हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें